हरियाणा

लोकसभा चुनाव: स्टेटिक सर्विलांस टीम ने 12.69 लाख रुपए बरामद किए

पंचकूला। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सील की गई जिले की सीमाओं पर वाहनों से अवैध राशि मिलने के मामले सामने आ रहे हैं जिन पर पुलिस की ओर से कार्रवाई लगातार जारी है। डीसीपी हिमाद्री कौशिक के निर्देश पर पुलिस टीमों की ओर से नाकाबंदी के दौरान हर वाहन की जांच की जारी है। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा जिला में स्टेटिक सर्विलांस की 12 टीमें तैनात की गई है जो टीम अलग अलग अन्य राज्य से लगते बॉर्डर पर कड़ी निगरानी कर रही हैं।

इस निगरानी के दौरान मंगलवार को स्टेटिक सर्विलांस टीम प्रबंधक थाना सेक्टर 20 बच्चू सिंह के नेतृत्व में 7.46 लाख रुपये कपिल भट्ट वासी मोतिया रोयल सिटी जीरकपुर पंजाब तथा स्टेटिक सर्विलांस टीम प्रबंधक थाना मनसा देवी धर्मपाल के नेतृत्व में उसकी टीम नें 5.23 लाख रुपये की राशि आकाश गुप्ता वासी मुलापुर चंडीगढ राशि को वाहन से बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला में सभी पुलिस नाकों पर कैमरों व बाडी कैमरों के साथ कर्मचारी तैनात हैं। पुलिस 24 घंटे नाका पर तैनात होकर कड़ी निगरानी कर रही है ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य व जिला में किसी भी प्रकार की अवैध शराब की तस्करी व अवैध कैश की तस्करी ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button