हरियाणा

भाजपा के स्टार प्रचारक मनोहर लाल का करनाल में जनसंपर्क अभियान “उफान” पर

लोकसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अपने अंदाज में किए जा रहे जनसंपर्क अभियान की कड़ी में शुक्रवार को अढ़ाई दर्जन गांवों में ठेठ हरियाणवी में सीधा संवाद करते करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता का लोहा मानती है। नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से देश की समस्याओं का समाधान करने का काम किया है वह काबिले तारीफ़ है। जब विश्व के 200 देशों के सामने कोई समस्या आती है तो वह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर समस्या का समाधान पूछते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जिस प्रकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हुआ है

 

उसे देखते हुए भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान के लोग अब इस बात को मानने लगे हैं कि उन्हें भी नरेंद्र मोदी जैसा नेता चाहिए। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा क्षेत्र मे आज सुबह समौरा से भादसौ तक जनसंपर्क यात्रा अभियान किया। दोपहर बाद में गांव काछवा से सिरसी तक जनसंपर्क अभियान किया। दोनों यात्राओं में करीब अढ़ाई दर्जन गांवों में उन्होंने लोगों को संबोधित किया। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वह 25 मई को भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं ताकि नरेंद्र मोदी अधिक ताकत के साथ देश का तेज गति से विकास कर सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि 25 मई से पहले सभी गावों में जाना संभव नहीं है इसीलिए वह इस यात्रा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ संपर्क करने निकले हैं लेकिन 4 जून के बाद वह फिर से लोगों के बीच आएंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button