राजनीतिहरियाणा

हरियाणा की जाटलैंड में भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन

जींद, 21 मई। Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने मंगलवार को हरियाणा की सबसे बड़ी जाटलैंड मानी जाने वाली बांगर की धरती पर जींद में शक्ति प्रदर्शन किया। यह शक्ति प्रदर्शन दूसरे मायने में एक ब्राह्मण नेता द्वारा दूसरे ब्राह्मण नेता के लिए भी किया गया है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि जनसमर्थन बता रहा है ‘एक बार फिर मोदी सरकार’। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार और देश में एक मजबूत सरकार। जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा को प्रदेश का नहीं, बल्कि सिर्फ अपने बेटे का विकास चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जींद के झांझ गेट स्थित पंजाबी धर्मशाला से टाऊन हाल चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला।

 

इस दौरान उनके साथ रथ पर भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बडोली, जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा, भाजपा के प्रदेश सचिव, जवाहर सैनी मौजूद रहे। इस अवसर पर जींद नगर परिषद की अध्यक्ष डॉक्टर अनुराधा सैनी, भाजपा के जिला महामंत्री डॉ राज सैनी, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व जीएसटी कमिश्नर डॉक्टर सुरेंद्र लाठर, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजू मोर, कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी कृष्ण रोहिल्ला, सुधीर गौतम, अनिल सैनी समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button