हरियाणा

हरियाणा में 3 बजे तक 46.26% वोटिंग; कुरुक्षेत्र सीट पर सबसे ज्यादा 50.17% वोट पड़े, अंबाला- 48.31% मतदान, गुरुग्राम सबसे ढीला

Haryana Voting Update: लोकसभा चुनाव-2024 के छठे चरण में आज वोटिंग हो रही है। इस छठे चरण में राजधानी दिल्ली और हरियाणा सहित कुल 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग से जारी अपडेट के अनुसार, हरियाणा में दोपहर 3 बजे तक करीब 46.26% वोटिंग दर्ज की गई है। दिल्ली में 44.58%, उत्तर प्रदेश में 43.95%, बिहार में 45.21%, झारखंड में 54.34%, ओड़ीशा में 48.44%, पश्चिम बंगाल में 70.19% और जम्मू-कश्मीर में 44.41% वोट पड़ चुके हैं।

हरियाणा में किस सीट पर कितने % वोटिंग?

हरियाणा में वोटिंग के मामले में गुरुग्राम शुरुवात से ही सबसे सुस्त और ढीला नजर आ रहा है। गुरुग्राम में 3 बजे तक तकरीबन 41.31% वोट ही पड़े हैं। जबकि हरियाणा की बाकी लोकसभा सीटों पर ये रेसियो ज्यादा है। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक करीब 48.31% मतदान हो चुका है। वहीं कुरूक्षेत्र सीट पर सबसे ज्यादा 50.17% वोट पड़े हैं। इसके अलावा भिवानी-महेन्द्रगढ़ सीट पर 3 बजे तक 47.25%, फरीदाबाद में 42.34%, हिसार में 45.28%, करनाल में 46.24%, रोहतक में 49.08%, सिरसा में 49.44% और सोनीपत में 46.14% वोटिंग हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button