हरियाणा

हरियाणा से वोटिंग के बीच दुखद खबर; निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक से मौत, दिल के धोखे से अचानक टूट गईं सांसें

Haryana MLA Rakesh Daultabad: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जारी वोटिंग के बीच हरियाणा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद (45 साल) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

राकेश गुरुग्राम में बादशाहपुर विधानसभा सीट से MLA थे। वह 2019 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। राकेश दौलताबाद की अचानक मौत से उनके परिवार में जहां हाहाकार मच गया है तो वहीं उन्हें जानने वाले और उनके करीबी बेहद स्तब्ध हैं।

सुबह साढ़े 10 बजे हार्ट अटैक आने से हुई मौत

जानकारी मिल रही है कि, राकेश दौलताबाद शनिवार सुबह जब अपने घर पर मौजूद थे तो इस दौरान साढ़े 10 बजे के करीब उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। जिसके बाद राकेश दौलताबाद को आनन-फानन में इलाज के लिए गुरूग्राम के पालम विहार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने राकेश दौलताबाद को मृत घोषित कर दिया।

BJP को समर्थन दे रहे थे राकेश दौलताबाद

2019 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बतौर निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद बीजेपी को समर्थन दे रहे थे। हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी गठबंधित सरकार में राकेश दौलताबाद का बीजेपी को समर्थन रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button