आज समाचार

आज विस्तारा की फ्लाइट भरेगी आखिरी उड़ान, कल से एयर इंडिया करेगी संचालन

नई दिल्ली-भारत की तीसरी बड़ी एयरलाइन विस्तारा सोमवार को अपनी आखिरी फ्लाइट का संचालन करेगी। 12 नवंबर से विस्तारा के सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन एयर इंडिया करेगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग भी एयर इंडिया के वेबसाइट से होगी। एअर इंडिया और विस्तारा की मर्जर डील नवंबर 2022 में साइन हुई थी। भारतीय रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की ओर से इसे सितंबर 2023 में मंजूरी मिली थी। इस मर्जर के बाद मार्केट शेयर के लिहाज से एयर इंडिया ग्रुप इंडिगो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन और सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन गई है।

मर्जर के बाद, एयर इंडिया फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट वाली पैसेंजर सर्विस दोनों को ऑपरेट करने वाला एकमात्र भारतीय एयरलाइन ग्रुप होगा। एयर इंडिया (एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया सहित) और विस्तारा के पास टोटल 218 वाइडबॉडी और नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट्स हैं, जो 38 इंटरनेशनल और 52 डोमेस्टिक डेस्टिनेशन के लिए सर्विस देते हैं। विस्तारा एयरलाइन की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह ईस्ट-सेंट्रल एशिया और यूरोप में इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के साथ भारत का लीडिंग फुल सर्विस कैरियर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button