आज समाचार

PM मोदी बोले- विकसित बनने की पहली शर्त, हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है

वडताल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत बनने की पहली शर्त, हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है। पीएम मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में खेड़ा जिले के वडताल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिये कोई बाहर वाला काम नहीं आयेगा, हमें ही करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने आज वडताल धाम में द्विशताब्दी समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुये कहा, “ भगवान स्वामीनारायण से जुड़ा हर व्यक्ति जानता है, कि इस परंपरा से मेरा संबंध कितना गहरा है। हमारे राकेश जी बैठे हैं वहां, उनसे मेरा नाता कैसा है, कितना पुराना है, वह कभी आपको बताएंगे। ये रिश्ता आत्मिक भी है, आध्यात्मिक भी है और सामाजिक भी है। जब मैं गुजरात में था, तब संतों का सानिध्य और सत्संग मेरे लिये सहज उपलब्ध रहता था। वह मेरे लिये एक सौभाग्य की पल होते थे और मैं भी उस पल को जी भर के जीता था। ”

उन्होंने कहा,“ स्वामीनारायण भगवान की कृपा से आज भी किसी न किसी के रूप में प्रत्यक्ष नहीं तो परोक्ष रूप से वो क्रम तो चलता ही रहता है। कई अवसरों पर मुझे संतों का आशीर्वाद का सौभाग्य मिलता रहा है। राष्ट्र के लिये सार्थक चिंतन का अवसर मिलता रहा है। मेरी इच्छा थी कि मैं आज स्वयं वडताल धाम इस पवित्र उत्सव में उपस्थित होता। मेरी इच्छा तो बहुत थी की आपके बीच बैठूं और काफी पुरानी बातें याद करुं और स्वाभाविक है की आपको भी अच्छा लगे और मुझे भी अच्छा लगे। लेकिन जिम्मेदारियां और व्यस्तता के चलते ये संभव नहीं हो सका, लेकिन मैं हृदय से आप सबके बीच ही हूं। मेरा मन अभी पूरी तरह से वडताल धाम में ही है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button