आज समाचार

प्रयागराज में 10 हजार छात्रों का प्रदर्शन, दो दिन की बजाए परीक्षा एक दिन कराने की मांग

प्रयागराज–प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने प्रदर्शन कर रहे कैंडीडेट्स को पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया। इस दौरान भगदड़ मचने से कई छात्र चोटिल हो गए। करीब 10 हजार छात्र अयोग के कार्यालय से थोड़ी दूर धरने पर बैठ गए हैं। नारे लगा रहे हैं कि बंटेंगे नहीं। न्याय मिलने तक हटेंगे नहीं।

सोमवार को यूपी पीसीएस और RO/ARO (रिव्यू और असिस्टेंट रिव्यू अफसर) परीक्षा के हजारों कैंडीडेट्स यूपी, MP, बिहार समेत कई राज्यों से आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।  आयोग से करीब 500 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी।

कैंडीडेट्स आयोग तक आने पर अड़े हुए थे, ऐसे में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इससे वहां हालात बेकाबू हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज करके छात्रों को वहां से हटाया। फिलहाल, आयोग के सभी एंट्री गेट को बंद कर दिया है।

अयोग ने पीसीएस की प्री परीक्षा 7 और 8 जबकि RO/ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को रखी है। दोनों परीक्षाएं दो दिन में होगी। आयोग ने पहली बार नॉर्मलाइजेशन यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर की प्रक्रिया लागू की है। छात्र इसका विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षा एक ही दिन कराई जाए। नॉर्मलाइजेशन (मानकीकरण) की प्रक्रिया निरस्त की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button