आज समाचारपंजाब

जालंधर में 3 वर्षीय बच्ची को कार ने कुचला, मौत

जालंधर—पंजाब के जालंधर में एक सड़क हादसे में 3 वर्षीय बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्ची खेलते हुए अचानक सड़क पर आ गई, जिससे ये हादसा हो गया। बच्ची की पहचान 3 वर्षीय करीना के रूप में हुई है। मृतका परिवार की सबसे छोटी बच्ची थी। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।

कमिश्नरेट पुलिस के थाना सदर से जांच के लिए मौके पर पहुंचे एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ था। इसे लेकर पुलिस ने आरोपी पाए गए कार चालक को हिरासत में लिया है। साथ ही उसकी सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार बच्ची का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पूरा परिवार जालंधर में पिछले काफी समय से रह रहा है। पूरा परिवार मेहनत मजदूरी कर किसी तरह घर का गुजारा करता है। घटना के वक्त बच्ची के आसपास कोई नहीं था। मां किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी।बच्ची खेलते हुए अचानक रोड पर आ गई। जिससे ये हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button