आज समाचारपंजाब

पंजाब में 19 नवंबर को शपथ लेंगे नए पंच:जिला स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

चंडीगढ़–पंजाब में नए चुने सरपंचों के बाद अब 19 नवंबर को पंचों का शपथ समारोह होगा। इस दौरान जिला स्तर पर प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। प्रोग्राम में सरकार के मंत्री भी शिरकत करेंगे। पंचायत विभाग की तरफ से इस बारे में सभी जिलों के डीसी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान इंतजाम सरपंचों के राज्य स्तरीय शपथ समारोह जैसे होंगे। हालांकि चार जिलों में विधानसभा उप चुनाव हो रहे हैं। वहां के पंचों की शपथ नहीं होगी। उन्हें बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

इन समागमों को करवाने की जिम्मेदारी डीसी निभाएंगे। इन समागमों में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रदेश में कुल 83 हजार पंच चुने गए हैं। इससे पहले सरपंचों का शपथ समारोह लुधियाना में हुआ था। इसमें करीब 11 हजार सरपंच अपने परिवार सहित शामिल हुए थे। लेकिन पंचों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में इतने लोगों के लिए एक साथ इंतजाम करना उचित नहीं है। दूसरा 20 नवंबर को 4 विधान सभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला में उप चुनाव में भी है। ऐसे में यह प्रोग्राम अब जिला स्तर पर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button