आज समाचारपंजाब

31 दिसंबर तक पूरा करो फ्लाईओवार का काम, अधर में लटके प्रोजेक्ट को लेकर कोर्ट सख्त

लुधियाना-दुगरी-धांधरा मिसिंग लिंक पर रेलवे ओवरब्रिज के अधर में लटके प्रोजेक्ट को लेकर ग्लाडा के अफसरों व ठेकेदार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यह संकेत कोर्ट द्वारा जारी एक आर्डर से मिलते हैं, जिसमें 31 दिसंबर तक फ्लाई ओवर चालू करने की डैडलाइन फिक्स की गई है। यहां बताना उचित होगा कि फिरोजपुर रोड से गिल रोड को लिंक करने के लिए लोधी क्लब रोड, पक्खोवाल रोड, दुगरी-धांधरा में से होते हुए मिसिंग लिंक बनाने का प्रोजेक्ट लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। इस प्रोजेक्ट के पार्ट दो में सडक़ बनाने का काम पूरा होने के बावजूद रेलवे ओवरब्रिज न बनने की वजह से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं पाई है, जिसे लेकर समाजसेवी संस्था द्वारा किए गए केस की सुनवाई के दौरान ग्लाडा द्वारा पिछले साल दिसंबर में दी गई स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक उस समय रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो गया था और ठेकेदार को पिछले साल अक्तूबर में जारी वर्क आर्डर के आधार पर इस साल दिसंबर तक अप्रोच रोड बनाने का प्रोजेक्ट पूरा करने का दावा किया गया था।

इस मामले में अब कोर्ट द्वारा टिप्पणी की गई है कि स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फ्लाईओवर बनाने का प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब होना चाहिए और अगर फिर भी 31 दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही शुरू न हुई, तो ग्लाडा के आफिसर व ठेकेदार कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यहां बताना उचित होगा कि शहर की कई सडक़ों पर ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान व लोगों को फिरोजपुर रोड से गिल रोड तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करने से बचाने के उद्देश्य से मिसिंग लिंक प्रोजैक्ट 2003 में पास किया गया था जिसके बाद जमीन अधिग्रहण को लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा। इस संबंध में कई एनजीओज द्वारा लगाए गए केस पर कोर्ट द्वारा समय-समय पर जारी आर्डर के आधार पर यह प्रोजेक्ट कछुआ चाल रफतार से आगे बढ़ रहा है। इसमें मालेरकोटला लाइन पर बनने वाले पूल का काम रेलवे द्वारा फंड जमा करवाने के काफी देर बाद पिछले साल पूरा किया गया। अब रेलवे ओवरब्रिज के लिए अप्रोच बनाने का काम ठेकेदार की लोटलतीफी की गवाही दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button