आज समाचार
अमरीका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, चार महीने पहले गया था शिकागो

हैदराबाद। तेलंगाना निवासी 26 वर्षीय छात्र की अमरीका के शिकागो में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान खम्मम जिले के रामन्नापेटा के नुकारापु साई तेजा के रूप में हुई है। वह चार महीने पहले मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए शिकागो गया था। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक साई तेजा शिकागो में पढ़ाई के साथ-साथ वहां एक मॉल में पार्ट-टाइम काम कर रहा था। उसे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमले का मकसद फिलहाल पता नहीं चल सका है।