आज समाचार
लालकृष्ण आडवाणी आईसीयू में भर्ती, हालत नाजुक

नई दिल्ली। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नीव रखने वाले लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार को देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत बीते कुछ हफ्तों से नाजुक बनी हुई है।
शनिवार को अपोलो अस्पताल की तरफ से उनके स्वास्थ्य की ताजा जानकारी दी गई है। आडवाणी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।








