आज समाचार
अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा

हैदराबाद। पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह अपने घर लौट आए। हालांकि तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन कागजी कार्रवाई देर से पूरी होने की वजह से अर्जुन को रात जेल में बितानी पड़ी, जिसके बाद अगले दिन (शनिवार) सुबह वह अपने घर लौटे। अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए।
उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आट्र्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे। इसके बाद नौ बजे के करीब अल्लू हैदराबाद स्थित अपने घर पहुंचे।