आज समाचार
गूगल मैप्स पर नहीं चलेंगे नकली रिव्यूज़

नई दिल्ली। गूगल मैप्स एक नेविगेशन ऐप है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। आमतौर पर लोग इसका यूज किसी लोकेशन को नेविगेट करने के लिए करते हैं। अब गूगल मैप्स ने फेक रिव्यू लिखवाने वाले बिजनेस पर कार्रवाई की है। गूगल ने 10 हजार फर्जी बिजनेस और फाइव स्टार रेटिंग देने वालों को ब्लॉक कर दिया है। फेक रिव्यू पर लगाम लाने के लिए गूगल एआई का इस्तेमाल कर रहा है। हाल ही में गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में नए तरीके बताए हैं, जिनसे वे गूगल मैप्स पर बिजनेस की जानकारी को और भरोसेमंद बना रहे है।
कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स और अच्छी तरह से प्रशिक्षित लोगों का इस्तेमाल करके बिजनेस के डाटा पर नजर रख रही है। उन्होंने पहले ही 10,000 से ज्यादा लिस्टिंग पर कार्रवाई की है।








