आज समाचार

Russia-Ukraine War: रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन पर बरपाया कहर, 21 लोगों की मौत, लगातार दूसरे दिन भी हमले जारी

यूक्रेन के उत्तरी शहर सूमी में रविवार सुबह हुए एक भीषण रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 83 से अधिक लोग घायल हो गए। यूके्रन के आंतरिक मंत्री इहोर क्लीमेंको ने यह जानकारी दी है। यह हमला यूके्रन पर इस वर्ष के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस े‘सामान्य नागरिकों के जीवन को खत्म करने वाला कू्रर कृत्य’ करार दिया और रूस को दरिंदों का देश बताया। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, केवल दरिंदे ही ऐसा कर सकते हैं। निर्दोष लोगों की जान लेना और वो भी उस दिन जब लोग चर्च में पूजा के लिए जाते हैं, पाम संडे के दिन। जेलेंस्की ने एक भयावह वीडियो भी साझा किया, जिसमें सडक़ों पर पड़ी लाशें, जला हुई बस और खाक हुए वाहन दिखाई दे रहे हैं।

आंतरिक मंत्री के अनुसार, हमले के वक्त लोग सडक़ों, गाडिय़ों, सार्वजनिक परिवहन और आसपास की इमारतों में मौजूद थे। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया नागरिकों का नरसंहार बताया। यूके्रनी अधिकारियों ने बताया कि यह हमला पाम संडे जैसे पवित्र दिन को लक्ष्य बनाकर किया गया, जो कि ईसाई धर्म में बेहद महत्त्वपूर्ण है। सुरक्षा अधिकारी आंद्रेई कोवालेनको ने कहा कि यह हमला अमरीकी राजनयिक स्टीव विटकॉफ़ की मॉस्को यात्रा के तुरंत बाद हुआ, जिससे रूस की ‘कूटनीति की आड़ में निर्दोषों पर हमलों की नीति’ उजागर होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button