आज समाचार

मकान खरीदना हुआ सस्ता

रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों ने भी लोन की ब्याज दरें कम करना शुरू कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने लोन की दरें कम कर दी हैं। इससे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन आदि सस्ते हो गए हैं। इसका फायदा नए और पुराने दोनों ग्राहकों को मिलेगा। अगर आप घर लेने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको सस्ती दर पर होम लोन मिलेगा। एसबीआई ने लोन पर ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी की कटौती की है। इससे पुराने और नए, दोनों तरह के लोन लेने वालों को राहत मिलेगी।

इस कटौती के बाद एसबीआई का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट 8.25 फीसदी रह गया है। वहीं, एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेंडिंग रेट 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद 8.65 फीसदी रह गई है। इस कटौती के बाद एसबीआई के मौजूदा और नए उधार लेने वाले ग्राहकों दोनों के लिए कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा। नई ब्याज दरें आज यानी 15 अप्रैल से लागू हो गई हैं।

इन बैंकों ने भी कम किया ब्याज

एसबीआई के अलावा बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। दोनों बैंकों ने होम लोन की ब्याज दर 0.25 प्रतिशत कम कर दी है। बैंक के नए और मौजूदा ग्राहकों को भी इसका लाभ होगा। बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि सिबिल स्कोर के आधार पर होम लोन की दर घटकर 7.90 फीसदी प्रति वर्ष हो गई है। बैंक की ये दरें लागू हो चुकी हैं। वहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज दर 9.05 प्रतिशत से घटाकर 8.80 प्रतिशत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button