अमरीका-यूक्रेन में मिनरल डील, यूक्रेनी खनिज के बदले देश के रिडेवेलपमेंट में निवेश करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन
अमरीका के ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्त मंत्री) स्कॉट बेसेंट और यूक्रेन की प्रथम उपप्रधानमंत्री यूलिया स्विरिडेंको ने इस डील पर साइन किया है, जिसका आधिकारिक नाम प्राकृतिक संसाधन समझौते (नेचुरल रिसोर्स डील) है। इस डील के तहत अमरीका को यूक्रेन के नए मिनरल (खनिज) प्रोजेक्ट्स में खास एक्सेस मिलेगा। इसके बदले में अमरीका यूक्रेन के पुनर्निर्माण में निवेश करेगा। इस डील के तहत यूक्रेन के रिडेवेलपमेंट और रिकंस्ट्रक्शन के लिए एक जॉइंट इन्वेस्टमेंट फंड बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रंप सरकार ने इस डील के बारे में ज्यादा डिटेल्स तुरंत जारी नहीं की हैं, और ये भी साफ नहीं है कि इसका अमरीका की सैन्य मदद पर क्या असर पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, फाइनल डील में अमरीका की तरफ से किसी तरह की सिक्योरिटी मदद की कोई पक्की गारंटी नहीं दी गई है। यूक्रेन के इकोनॉमी मिनिस्ट्री ने कहा है कि अमरीका इस फंड में सीधे या फिर मिलिट्री मदद के जरिए योगदान देगा, जबकि यूक्रेन इस फंड में अपने नेचुरल रिसोर्सेज के इस्तेमाल से होने वाली कमाई का 50 फीसदी हिस्सा डालेगा









