आज समाचार

विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर बढक़र 688.11 अरब डॉलर पंहुचा

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 688.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 686.1 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.16 अरब डॉलर की मजबूती के साथ 580.66 अरब डॉलर पर पहुंच गई। आलोच्य सप्ताह एसडीआर 2.1 करोड़ डॉलर की तेजी लेकर 18.58 अरब डॉलर हो गया।

इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 20 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले बढक़र 4.51 अरब डॉलर पर पहुंच गई। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार में 20.7 करोड़ डॉलर की कमी आयी और यह घटरकर 84.36 अरब डॉलर पर आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button