आज समाचार
सोने की कीमतों में 1328 रुपए का उछाल

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में सोमवार को उछाल देखने को मिला। सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 1328 रुपए तक की मजबूती दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम बढक़र 95,282 पर पहुंचा गया है।
इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 93,954 थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत सोमवार को 25 रुपए गिरकर 94,100 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 94,125 प्रति किलो था।








