आज समाचार

5 लाख भयंकर भुखमरी का शिकार, 57 बच्चों की कुपोषण से मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया है कि गाज़ा पट्टी में लगभग पांच लाख लोग भयंकर भुखमरी से जूझ रहे हैं और दो मार्च से शुरू हुई इजरायली नाकाबंदी के बाद से अब तक 57 बच्चों की कुपोषण से मौत हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि दो मार्च 2025 से शुरू हुई नाकाबंदी के बाद अब तक कुपोषण से 57 बच्चों की मौत हो चुकी है और यह संख्या वास्तविक आंकड़े से कम हो सकती है।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार अगर हालात नहीं बदले तो अगले 11 महीनों में पांच साल से कम उम्र के करीब 71 हजार बच्चे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं। गाजा की पूरी 21 लाख आबादी लंबे समय से खाद्य संकट का सामना कर रही है, जिसमें करीब पांच लाख लोग कुपोषण, भुखमरी, बीमारी और मौत की स्थिति में हैं। यह दुनिया के सबसे गंभीर भूख संकटों में से एक है, जो इस समय सामने आ रहा है। उल्लेखनीय है कि फिलिस्तीनी आंदोलन हमास द्वारा युद्ध विराम को बढ़ाने की अमरीकी योजना को अस्वीकार किए जाने के बाद 18 मार्च को इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमले फिर से शुरू कर दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button