आज समाचार

दसवीं में फरीदकोट की अक्षनूर टॉपर, 10वीं कक्षा के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी, शीर्ष तीन स्थानों पर भी कब्जा

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार, इस बार भी पहले तीन स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं और तीनों छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट सुखिया फरीदकोट की छात्रा अक्षनूर ने 650 में से 650 यानी 100 प्रतिशत अंक लेकर पूरे पंजाब में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि बाबा फरीद पब्लिक छतियाना सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल (श्री मुक्तसर साहिब) की रतिंदरदीप कौर ने 100 प्रतिशत अंक के साथ पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया तथा राम सरूप मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल चौड़ा (मालेरकोटला) की अर्शदीप कौर ने भी 100 प्रतिशत अंक लेकर पंजाब में तीसरा स्थान हासिल किया। मेरिट सूची में शामिल 300 बच्चों में से 256 लड़कियां हैं। लुधियाना जिला में मेधावी विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक 52 है। कक्षा 10 में कुल 95.61 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

शिक्षा मंत्री ने शानदार रिजल्ट पर दी बधाई

मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन के लिए छात्रों को बधाई दी है। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की प्रशंसा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया (फरीदकोट) की अक्शनूर कौर ने 650 में से 650 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही बाबा फरीद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूलए छत्तियाना (श्री मुक्तसर साहिब) की रतिंदरदीप कौर और राम सरूप मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौंदा (मालेरकोटला) की अर्शदीप कौर ने क्रमवार दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने लड़कियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी और संतोष जाहिर करते हुए उनकी पढ़ाई के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की और कहा कि इन छात्रों ने अपने साथी छात्रों के लिए एक बेहतरीन मिसाल कायम की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button