आज समाचार

नए पोप लियो-14 ने शपथ ली; खुली कार में पहुंचे, कार्डिनल ने अंगूठी पहनाई, अब यही उनकी मुहर

वेटिकन में सेंट पीटर स्क्वायर पर नए पोप लियो-14 का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है। इसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर से कई नेता वेटिकन पहुंचे। इस कार्यक्रम में हजारों लोग भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रविवार दोपहर 1.30 बजे शुरू हुआ। नए पोप और अन्य कैथोलिक चर्च के नेता शपथ ग्रहण शुरू होने से पहले बेसिलिका के अंदर सेंट पीटर की कब्र पर गए और प्रार्थना की। शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला। पोप को एक धार्मिक वस्त्र और एक अंगूठी दी गई। धार्मिक वस्त्र नए पोप के पदभार ग्रहण करने का प्रतीक होता है।

वहीं, कैथोलिक प्रथा और परंपरा के मुताबिक अंगूठी इस बात का संकेत होती है कि पोप कैथोलिक चर्च के प्रमुख और सेंट पीटर के उत्तराधिकारी हैं, जो पेशे से मछुआरे थे। पोप एक खुली छत वाली पोपमोबाइल में सवार होकर लियो सेंट पीटर्स स्क्वायर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button