आज समाचार
बसपा में बढ़ा आकाश का कद बने चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर

नई दिल्ली
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी है। आकाश को चीफ नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया है। यह पार्टी में नंबर-2 की पोजिशन है। यानी मायावती के बाद अब पार्टी में आकाश होंगे। आकाश को अब तक का सबसे बड़ा पद दिया गया है। इससे पहले वह नेशनल को-ऑडिनेटर थे। मायावती के पार्टी में तीन नेशनल को-ऑर्डिनेटर हैं, जो अब आकाश आनंद को रिपोर्ट करेंगे। 16 महीने में मायावती ने आकाश को दो बार नेशनल को-ऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी बनाया था, लेकिन दोनों ही बार हटा दिया गया।
आकाश को इस साल तीन मार्च को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 40 दिन बाद, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद मायावती ने उन्हें पार्टी में वापस लिया था। इसके बाद से ही उन्हें पार्टी में बड़ा पद मिलने की संभावना थी।








