आज समाचार

Indigo Emergency Landing : इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, श्रीनगर में हुई एमरजेंसी लैंडिंग

 श्रीनगर

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई2142 को रास्ते में गंभीर मौसम का सामना करना पड़ा। उड़ान के दौरान, दिल्ली से श्रीनगर के बीच बर्फीली बारिश और ओले गिरे, जिससे विमान में चीख-पुकार मच गई। विमान पर बिजली गिरने की बात भी सामने आई है। इस दौरान पायलट ने एटीसी श्रीनगर को एमरजेंसी सूचना दी और फिर इसके थोड़ी देर बाद पायलट और क्रू की सूझबूझ के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में कुल 227 यात्री मौजूद थे। सभी यात्री और एयरकर्मी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान के नोज के हिस्से को नुकसान हुआ है।

इंडिगो को 3000 करोड़ का मुनाफा

देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने वित्त वर्ष 2024-25 में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। कंपनी ने किसी भी चौथी तिमाही में पहली बार रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। कंपनी को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी में 3,068 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो सालाना आधार पर 62 फीसदी बढ़ा है। कंपनी ने वित्त-वर्ष 2024-25 के लिए हर शेयर पर 10 रुपए डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button