ईरान के पास मिसाइलें ज्यादा, तो इजरायल का एयर डिफेंस शानदार

इजरायल और ईरान के बीच तनाव काफी समय से चल रहा था। दोनों देशों ने युद्ध को लेकर कई तरह की तैयारियां भी कर रखी हैं। ईरान के पास सैनिक ज्यादा हैं। वहीं, इजरायल तकनीक में कई गुना आगे। ईरान के पास मिसाइलें ज्यादा हैं, तो इजरायल के पास दुनिया बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम. ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक दुनिया में मिलिट्री रैंकिंग की बात करें, तो ईरान 14वें और इजरायल 17वें नंबर पर है। ईरान के पास 11.80 लाख सैनिक हैं। वहीं इजरायल के पास 6.70 लाख। ईरान के पास एक्टिव सैनिक 6.10 लाख हैं। इजरायल के पास 1.70 लाख। ईरान के पास रिजर्व सैन्य बल 3.50 लाख और इजरायल के पास 4.65 लाख। ईरान के पास 2.20 लाख जवानों की पैरा-मिलिट्री है, जबकि इजरायल के पास मात्र 35 हजार सैनिक। ईरान के पास 42 हजार वायुसैनिक हैं। इजरायल के पास 89 हजार। अगर थल सैनिकों की बात करें, तो ईरान के पास 3.50 लाख तो इजरायल के पास 5.26 लाख। ईरान के पास कुल 18,500 नौसैनिक हैं, जबकि इजरायल के पास 19,500। ईरान के पास कुल 1996 टैंक हैं, जिनमें से 1397 इस समय जंग के लिए तैयार हैं। इजरायल के पास 1370 टैंक हैं, जिनमें से 1096 टैंक जंग के लिए तैयार। ईरान के पास 65,765 सैन्य वाहन हैं, जिनमें से 46 हजार से ज्यादा एक्टिव हैं। इजरायल के पास 43,407 सैन्य वाहन हैं, जिनमें से 34,736 एक्टिव मोड में हैं। अगर सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी की बात करें तो ईरान के पास 580 हैं, इसमें से 406 एक्टिव सर्विस में हैं। बाकी स्टॉक में। वहीं, इजरायल के पास 650 सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी है, जिनमें से 540 जंग के लिए तैयार।
अगर खींचने वाली आर्टिलरी की बात करें तो ईरान के पास 2050 हैं, इजरायल के पास सिर्फ 300। ईरान के पास 775 मल्टी-लॉन्चर रॉकेट सिस्टम है, जबकि इजरायल के पास सिर्फ 150। ईरान के पास कुल 101 नौसैनिक एसेट्स हैं। इजरायल के पास 67। दोनों देशों के पास कोई भी एयरक्राफ्ट कैरियर या हेलिकॉप्टर कैरियर नहीं हैं। न ही डेस्ट्रॉयर्स हैं। ईरान के पास सात फ्रिगेट है। इजरायल के पास नहीं है. ईरान के पास तीन कॉर्वेट्स हैं, इजरायल के पास 7 कॉर्वेट्स हैं। ईरान के पास 19 सबमरीन है, इजरायल के पास 5 हैं। ईरान के पास 21 पेट्रोल वेसल है, इजरायल के पास 45 पेट्रोल वेसल हैं।









