अंतर्राष्ट्रीयआज समाचार

ईरान ने इजरायल पर फिर किए मिसाइल हमले

ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल हमले फिर शुरू करने के बाद मध्य, उत्तरी इजरायल और यरूशलम में सायरन बज उठे। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजरायल के प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बंकरों में रहने के निर्देश दिए गए। यह अमरीका की ओर से ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरान की ओर से पहला मिसाइल हमला है। एहतियातन इजरायल ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में बताया कि रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज की मंजूरी और हालात की समीक्षा के बाद, रविवार तड़के 03:45 बजे (स्थानीय समय) से होम फ्रंट कमांड के दिशा-निर्देशों में तत्काल बदलाव किए जाएंगे। इजरायल में होम फ्रंट कमांड के निर्देशों में बदलाव करते हुये पूरे देश में अब केवल जरूरी सेवाएं (जैसे स्वास्थ्य, सुरक्षा, आपातकालीन सेवाएं आदि) ही चालू रखी हैं।

निर्देशों में आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर शैक्षणिक गतिविधियों, सभाओं और कार्यस्थलों पर प्रतिबंध शामिल है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमरीका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमले किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button