इजरायल ने ईरान पर फिर किए हवाई हमले

इजरायल ने सोमवार तड़के ईरान पर फिर से हवाई हमले किए। इससे पहले ईरान से दागी गयी एक मिसाइल को इजरायली सेना ने इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया था। इज़राइली वायुसेना (आईएएफ) ने ईरान के करमानशाह प्रांत में स्थित सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुए मिसाइल लॉन्च और भंडारण केंद्रों पर बमबारी की। इस ऑपरेशन में 15 से अधिक युद्धक विमानों ने हिस्सा लिया। यह हमला ईरान की ओर से इज़राइल में दागी गई मिसाइल के बाद हुआ। इजरायली सेना ने कहा कि मिसाइल को मार गिराया गया है और इस दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में शासन परिवर्तन की संभावना जताई थी और रविवार सुबह अमेरिकी बमवर्षकों तथा पनडुब्बियों ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर भारी हमले किये। इसी के बाद ईरान ने इजरायल पर हमले किए । इस घटनाक्रम से मध्य-पूर्व में तनाव और अधिक बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।









