अंतर्राष्ट्रीयआज समाचार

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का एक और नया फरमान

नई दिल्ली-अमरीका जाने की तैयारी कर रहे छात्रों और विजिटर के लिए एक जरूरी खबर आई है। अमरीकी दूतावास ने भारत में ऐलान किया है कि अब से एफ, एम और जे वीजा कैटेगरी में अप्लाई करने वाले सभी लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को पब्लिक यानी सार्वजनिक करना होगा। यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। यह नया रूल एफ, एम और जे वीजा कैटेगरी के तहत आने वाले सभी एप्लीकेंट्स पर लागू होता है। एफ वीजा अमरीकी कालेजों और यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए है। एम वीजा नॉन-एकेडमिक या वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए होता है, वहीं जे वीजा एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम में शामिल होने वाले लोग जैसे कि रिसर्च स्कॉलर्स, टीचर्स, ट्रेनीज आदि के लिए है।

अमरीकी दूतावास के मुताबिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को पब्लिक करने से व्यक्ति की पहचान की पुष्टि आसान होगी। अमरीका में एंट्री की परमिशन पर फैसला लिया जा सकेगा। वीजा प्रोसेस में ट्रांसपेरेंसी और सेफ्टी बनी रहेगी। यह कदम दुनियाभर के सभी अमरीकी वीजा ऑफिस में लागू किया जा रहा है, ताकि संभावित खतरों का पहले से पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button