अपराध
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में हथियारों के साथ तीन लोग गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार देर रात तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों की संयुक्त रूप से स्थापित एक सुरक्षा चौकी को देखकर संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके कब्जे से कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। इस संबंध में अरागाम पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।






