पंजाब

यूको बैंक नूहों शाखा द्वारा 84वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

रूपनगर, 07 जनवरी:
यूको बैंक के 84वें स्थापना दिवस के अवसर पर यूको बैंक नूहों शाखा द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों ने भी भाग लिया।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान मैक्स अस्पताल मोहाली के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की।
स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक में आए अतिथियों के लिए रिफ्रेशमेंट की भी विशेष व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें आम आदमी पार्टी के चेयरमैन और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।
इस अवसर पर यूको बैंक नूहों शाखा के प्रबंधक श्री जी. एस. रैणी ने बैंक के विभिन्न उत्पादों और योजनाओं की जानकारी लोगों को दी तथा उन्हें बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
यूको बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत किए गए इस सराहनीय प्रयास को लोगों ने खूब प्रशंसा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button