पंजाबराजनीति

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संगरूर में और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बरनाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

चंडीगढ़, 26 जनवरी:

पंजाब राज्य में आज गणतंत्र दिवस पूरे शान-ओ-शौकत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर तथा पंजाब मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न जिलों में जिला-स्तरीय समारोहों के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने जिला वासियों को संबोधित किया, परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट से सलामी ली।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जन-हितैषी निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए निरंतर जनकल्याण और पंजाब की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।

अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है, जो प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान तथा “गैंगस्टरों पर वार” जैसे कदमों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संगरूर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बरनाला में ध्वजारोहण किया।

कैबिनेट मंत्रियों में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बठिंडा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पठानकोट, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फिरोजपुर, स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने फरीदकोट तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसी प्रकार आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अमृतसर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मालेरकोटला, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने श्री मुक्तसर साहिब, शिक्षा एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला तथा लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने लुधियाना में जिला वासियों को संबोधित किया और परेड से सलामी ली।

इसी तरह जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने जालंधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सोंद ने रूपनगर, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मानसा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तरन तारन तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button