पंजाबफरीदकोटराजनीति

स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल कोटकपूरा के ‘धरोहर’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

कोटकपूरा, 30 जनवरी ():

 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कोटकपूरा द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं विरासत कार्यक्रम ‘धरोहर’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति, अध्यापक वर्ग, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

 

इस मौके पर अपने संबोधन में स्पीकर स. संधवां ने कहा कि पंजाब की अमूल्य विरासत, संस्कृति और परंपराओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अपनी मातृभाषा, लोकनृत्य, लोकगीत और ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान पैदा करना समय की मांग है।

 

स्पीकर स. संधवां ने स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल द्वारा ‘धरोहर’ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को भी अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्पीकर स. संधवां ने स्कूल के विकास के लिए अपने विवेकाधीन कोटे से 1 लाख 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।

 

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी संस्कृति को दर्शाते लोकनृत्य, नाटक और संगीत प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों की ओर से भरपूर सराहना मिली।

 

इस अवसर पर प्रिंसिपल आर.एस. कंग, श्री एस.के. भुल्लर (मैनेजर), श्री सतीश बंसल, श्री संदीप कटारिया, श्री उमेश गर्ग, मैडम समीता शर्मा, श्री राज कुमार, स. अमनदीप सिंह (पी.ए.), स. मनप्रीत सिंह धालीवाल (पी.आर.ओ.), स. गैरी वड़िंग सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button