पंजाबराजनीति

श्री गुरु रविदास जी महाराज ने भक्ति भाव के साथ समाज में समानता लाने का संदेश दिया – विधायक राजिंदरपाल कौर छीना

लुधियाना, 01 फरवरी (000):

विधानसभा हलका लुधियाना दक्षिणी से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने संगतों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गुरु साहिब ने भक्ति भाव के साथ-साथ संघर्षमय जीवन व्यतीत किया और समाज में समानता स्थापित करने का बीड़ा उठाया।

 

विधायक छीना आज गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास दरबार, रेरू साहिब, लुहारा में नतमस्तक हुए, जहां प्रबंधक कमेटी द्वारा नगर की संगतों के सहयोग से श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

 

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत खुले मैदान में दीवान सजाए गए, जहां संत बाबा धर्मपाल सिंह संगोवाल वाले, बाबा दलवारा सिंह, भाई सुखविंदर सिंह के अलावा अमेरिका से पहुंचे ढाढ़ी मोहन सिंह बुडाणा ने गुरु साहिब के जीवन इतिहास तथा गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया।

 

इस मौके पर मनजीत सिंह बचन गैस, समाजसेवी टीएस काका, महिताब सिंह बंटी, इंडियन स्कूल के एमडी सुरिंदर पाल गर्ग, गुरप्रीत सिंह, दिलबाग सिंह, प्रगट सिंह, करमजीत सिंह, हरभजन सिंह लुहारा, गुरमेल सिंह पप्पा, हरपाल सिंह, सरबजीत सिंह, गुलजार सिंह बिल्लू सहित बड़ी संख्या में संगतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सिकंदर सिंह लुहारा, बिक्कर सिंह और हरपाल सिंह ने आए हुए गणमान्य सेवेदारों को सम्मान चिह्न और सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया।

 

प्रबंधक कमेटी की ओर से तीन दिनों तक गुरु का लंगर निरंतर वितरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button