
चंडीगढ़, 1 फरवरी 2026:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए एमएसपी की कोई गारंटी नहीं है, युवाओं के लिए रोजगार का कोई भरोसा नहीं दिया गया है और न ही उद्योगों या कर प्रणाली में कोई राहत प्रदान की गई है। केंद्र सरकार ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिससे राज्य और यहां के लोगों के साथ एक बार फिर अन्याय हुआ है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती और जज्बे वाले हैं और केंद्र द्वारा बार-बार की जा रही उपेक्षा के बावजूद आम आदमी पार्टी सरकार और पंजाब के लोग एकजुट होकर अपने दम पर पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे।









