
मलोट, 02 फरवरी :
पंजाब सरकार द्वारा बुज़ुर्गों की सेवा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को समर्पित ‘हमारे बुज़ुर्ग, हमारा मान’ कार्यक्रम आज मलोट में श्रद्धा और सम्मानपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले बुज़ुर्ग नागरिकों को सम्मानित कर उनके जीवन भर की सेवा और अनुभव को नमन किया गया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बुज़ुर्गों को सम्मानजनक, सुरक्षित और सुखद जीवन उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। बुज़ुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं और उनके अनुभव तथा मार्गदर्शन से ही समाज सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बुज़ुर्गों की भलाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई जन-हितैषी योजनाएं लागू कर रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे दो महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्य किया है। बुज़ुर्ग वर्ग की स्वास्थ्य संबंधी और अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आज मलोट में जिला स्तरीय कैंप लगाया गया, जिसमें एक हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इस कैंप में स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ जिन लोगों को सर्जरी की आवश्यकता है, उनका भी पंजीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार व्हीलचेयर, चश्मे तथा अन्य मेडिकल सहायता भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सुखजिंदर सिंह कौणी, चेयरमैन जिला योजना बोर्ड; जशन बराड़, चेयरमैन मार्केट कमेटी मलोट; अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) गुरप्रीत सिंह थिंद; अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) सुरिंदर सिंह ढिल्लों; रतनदीप कौर संधू; राजवंत कौर सीडीपीओ; साधु सिंह, पूर्व लोकसभा सदस्य; एडवोकेट राजपाल सिंह; सिमरनजीत सिंह बराड़; रमेश अर्नीवाला; परमजीत सिंह गिल; सुखपाल सिंह, प्रधान ट्रक यूनियन; जस्मीत सिंह बराड़, शहरी प्रधान; लव बत्तरा; विक्रम खुराना, कार्यालय प्रभारी; गगनदीप सिंह औलख; संदीप कुमार जियोरी; मनजिंदर सिंह काका उड़ांग; अर्श सिद्धू, निजी सहायक; शिंदरपाल सिंह, निजी सहायक; अमनदीप शर्मा; जोनी गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।









