पंजाबराजनीति

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने शहीदी बुर्ज बाबा जुजार सिंह जी में नतमस्तक होकर श्रद्धा अर्पित की

रूपनगर, 03 फरवरी:

 

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने आज गांव भैणी चौंता स्थित शहीदी बुर्ज बाबा जुजार सिंह जी में नतमस्तक होकर महान शहीदों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि बाबा जुजार सिंह जी की अद्वितीय शहादत सिख इतिहास का एक बेमिसाल अध्याय है, जो हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देती है।

 

उन्होंने कहा कि ऐसी पवित्र स्थलों पर नतमस्तक होकर युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने की आवश्यकता है। चेयरमैन गढ़ी ने अरदास करते हुए पंजाब की चढ़दी कला, भाईचारे की भलाई और सामाजिक एकता की कामना की।

 

इस मौके पर उन्होंने सिंह साहिब जत्थेदार बाबा कुलविंदर सिंह 96वें करोड़ि और बाबा संतोष सिंह से मुलाकात कर विचार-विमर्श भी किया।

 

इस अवसर पर एसडीएम श्री चमकौर साहिब अमरीक सिंह सिद्धू, डीएसपी मनजीत सिंह औलख, स्थानीय ग्रामीण, प्रबंधक समिति के सदस्य और अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button