
कोटकपूरा, 4 फरवरी –
कोटकपूरा हलके में विकास कार्यों की गति को और तेज करते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज गांव कलेर में कलेर से कोट सुखिया तक लिंक सड़क का नींव पत्थर रखा। इस सड़क की लंबाई 6.38 किलोमीटर है और इस पर लगभग 685.95 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस अवसर पर स्पीकर सरदार संधवां ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की प्रगति की रीढ़ होती हैं। इस सड़क के तैयार होने से क्षेत्र के गांवों को सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे लोगों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों और शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर धनराशि खर्च कर रही है, ताकि गांवों को शहरों से जोड़ा जा सके और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
इस मौके पर सरदार मनप्रीत सिंह धालीवाल (पी.आर.ओ.), सरदार सुखजीत सिंह ढिल्लवां, श्री मनदीप मौंगा, सिमरनजीत सिंह (एम.सी.), हरदीप सिंह, श्री गैरी वड़िंग, जसवंत सिंह संधू (ब्लॉक समिति सदस्य), जगजीत सिंह (सरपंच कलेर), सरबजीत सिंह मोरांवाली (सरपंच), अमर कौर (सरपंच ढुड्डी), सीता मिश्रीवाला, सतनाम सिंह कलेर, जसविंदर सिंह ढुड्डी, लाडी ढुड्डी, हैपी चमेली, सरबजीत सिंह मोरांवाली, गुरविंदर सिंह सेखों, करमजीत सिंह बल्ला कलेर, प्रगट सिंह कलेर, बलराज सिंह भोला (सरपंच कोट सुखिया), गुरमीत सिंह (नंबरदार कोट सुखिया), आत्मा सिंह कलेर, बल्ला कलेर, रेशम सिंह, दिलबाग सिंह चमेली (सरपंच), गुरमीत सिंह गिल (धूड़कोट) सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।









