
चंडीगढ़, 05 फरवरी :
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में स्वतः संज्ञान (सुओ मोटो) लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अमृतसर से रिपोर्ट तलब की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि अमृतसर में अनुसूचित जातियों से संबंधित विभिन्न संगठनों द्वारा एक व्यक्ति को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में धरना दिया गया था। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा धरनाकारियों के खिलाफ जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मामला सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है।
उन्होंने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए 10 फरवरी, 2026 को एस.पी. हरपाल सिंह को इस मामले से संबंधित रिपोर्ट सहित तलब किया है।









