
फाजिल्का, 8 फरवरी
पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गांवों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए लगातार पहल की जा रही है। गांवों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इसी कड़ी के तहत फाजिल्का के विधायक श्री नरेंद्र पाल सिंह सवना ने 5 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गांवों की नई सड़कों तथा पहले से बनी सड़कों को चौड़ा करने के कार्य का नींव पत्थर रखकर शुभारंभ किया।
विधायक श्री सवना ने कहा कि सादकी बॉर्डर मेन रोड से मंडी हजूर सिंह होते हुए चानण वाला, चूहड़ी वाला चिश्ती से खान वाला तक सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई है। उन्होंने कहा कि गांवों की सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत है और गांवों में बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की सोच है कि गांवों और शहरों में अधिक से अधिक विकास परियोजनाएं शुरू की जाएं ताकि कोई भी क्षेत्र विकास की दौड़ से पीछे न रह जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़कों, गलियों, नालियों आदि सभी आवश्यक सुविधाओं को हर स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे दिन-रात जनकल्याणकारी कार्यों में जुटे हुए हैं ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का पूरा लाभ मिल सके।









