पंजाबफरीदकोटराजनीति

स. संधवां ने गांव दुआरेआणा से धीमांवाली को जाने वाली सड़क के चल रहे कार्यों का जायज़ा लिया।

कोटकपूरा, 8 फरवरी

 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां द्वारा हाल ही में हलका कोटकपूरा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न सड़क परियोजनाओं के नींव पत्थर रखे गए थे, जिनमें सड़कों के निर्माण और अपग्रेडेशन के कार्य भी शामिल थे।

 

आज स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने गांव दुआरेआणा से धीमांवाली को जाने वाली सड़क पर स्वयं मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। स्पीकर संधवां ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को इनका पूरा लाभ मिल सके।

 

इस अवसर पर स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के तैयार होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, समय और धन की बचत होगी तथा किसानों को अपनी फसल मंडियों तक ले जाने में भी आसानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button