पंजाबराजनीति

‘गैंगस्टरों पर वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

चंडीगढ़:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को अपराध और गैंगस्टरवाद से मुक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘गैंगस्टरों पर वार’ के अंतर्गत ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई राज्य भर में एक साथ चलाए गए सघन तलाशी और छापेमारी अभियानों के दौरान की गई। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टरों, उनके सहयोगियों, असामाजिक तत्वों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाना, गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और राज्य में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button