पंजाबराजनीति

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 13 कृषि उप-निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़, 11 फरवरी:

 

प्रदेश के कृषि बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने और ज़मीनी स्तर पर सेवाओं के विस्तार को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहां अपने कार्यालय में 13 नव-नियुक्त कृषि उप-निरीक्षकों (ए.एस.आई.) को नियुक्ति पत्र सौंपे।

 

नव-नियुक्त ए.एस.आईज़ को सरकार की प्रगतिशील नीतियों और किसानों के बीच एक अहम कड़ी बताते हुए सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने उन्हें बधाई दी और पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ प्रदेश के किसानों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपका आचरण और आपकी जिम्मेदारी कृषि क्षेत्र की समृद्धि पर सीधा प्रभाव डालेगी, क्योंकि आप देश के ‘अन्नदाता’ के प्रति अपनी जिम्मेदारी से जुड़ रहे हैं।

 

कृषि विभाग में कर्मचारियों की सेवाओं के विस्तार पर सरकार द्वारा दिए जा रहे निरंतर ध्यान की जानकारी देते हुए सरदार खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता संभालने से लेकर अब तक कृषि विभाग में 133 कृषि उप-निरीक्षकों (ए.एस.आई.) और 200 कृषि विकास अधिकारियों (ए.डी.ओ.) की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ये भर्तियां विभाग में नई ऊर्जा का संचार कर रही हैं और किसानों की प्रभावी सेवा करने की हमारी क्षमता को और मजबूत कर रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में अब तक 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर की गई इन भर्तियों से विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पड़ी पदों को भरा गया है, जो पंजाब सरकार की जनता को कुशल और पारदर्शी ढंग से सेवाएं प्रदान करने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव अरशदीप थिंद, कृषि निदेशक गुरजीत सिंह बराड़ तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button