
चंडीगढ़, 18 फरवरी 2026:
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने फरीदकोट के प्रख्यात पंजाबी कवि नवराही घुगियाणवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कविता के प्रति उनका अटूट समर्पण हमेशा हमें प्रेरित करता रहेगा और वे हमारे दिलों में सदा जीवित रहेंगे।
स्पीकर संधवां ने कहा कि उनके निधन का समाचार सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की









