अपराधपंजाबराजनीति

गैंगस्टरों पर वार का 29वां दिन: पंजाब पुलिस ने 689 स्थानों पर की छापेमारी; 196 गिरफ्तार

 

चंडीगढ़, 18 फ़रवरी:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 29वें दिन, पंजाब पुलिस ने बुधवार को पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 689 ठिकानों पर छापेमारी की।

 

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने की दिशा में एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा 20 जनवरी 2026 को की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

 

29वें दिन पुलिस टीमों ने 196 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक हथियार बरामद किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 9,978 हो गई है।

 

इसके अलावा 78 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई है, जबकि 232 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने नौ भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

 

उन्होंने बताया कि आम लोग वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से सूचना दे सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध या आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं।

 

यह भी उल्लेखनीय है कि पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ को 354वें दिन भी जारी रखा। इसके तहत आज 110 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, 2.7 किलो अफीम, 419 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2,120 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 354 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50,184 हो गई है।

 

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 36 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए भी राजी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button