पंजाबराजनीति

गैंगस्टरों पर वार का 30वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 645 स्थानों पर छापेमारी; 236 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 19 फ़रवरी:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई निर्णायक मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 30वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 645 ठिकानों पर छापेमारी की।

 

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’—पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी 2026 को की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

 

आज 30वें दिन पुलिस टीमों ने 236 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए। इसके साथ ही मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 10,214 हो गई है।

 

इसके अतिरिक्त 79 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 121 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 12 भगोड़े अपराधियों (PO) को भी गिरफ्तार किया है।

 

उन्होंने बताया कि आम लोग वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से सूचना दे सकते हैं तथा किसी भी प्रकार के अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं।

 

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ को 355वें दिन भी जारी रखते हुए 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 7.7 किलो हेरोइन, 100 ग्राम अफीम, 6,631 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8,760 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही मात्र 355 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 50,338 हो गई है।

 

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 37 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए भी प्रेरित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button