
श्री आनंदपुर साहिब, 21 फरवरी: सुखपाल सिंह PCS ने आज श्री आनंदपुर साहिब के उप-मंडल मजिस्ट्रेट के रूप में अपना पदभार संभाल लिया। इससे पहले वह दुुधन साधां में एस.डी.एम के रूप में तैनात थे।
आज पदभार संभालने के उपरांत तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होने के मौके पर विशेष बातचीत करते हुए सुखपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जरूरतमंदों की भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुँचाने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब एक धार्मिक और पवित्र नगरी है और वह यहाँ अपनी ड्यूटी सेवा भावना के साथ निभाएंगे।
सुखपाल सिंह ने आगे कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर प्रशासन देना और इलाके के विकास के लिए कोई विशेष योजना तैयार करके सरकार से मंजूरी करवाना उनकी विशेष प्राथमिकताओं में होगा। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब उप-मंडल की जिम्मेदारी उन्हें पंजाब सरकार द्वारा सौंपी गई है, जिसे वे पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।









