
बरनाला, 21 फरवरी:
लोकसभा सदस्य स. गुरमीत सिंह मीत हेयर की अगुवाई में बड़ी संख्या में बरनाला निवासियों ने कल देर शाम नई दिल्ली – फिरोजपुर कैंट फास्ट ट्रेन “वंदे भारत” का बरनाला रेलवे स्टेशन पर शानदार स्वागत किया।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत में सांसद मीत हेयर ने कहा कि पहली बार वंदे भारत रेल बरनाला स्टेशन पर रुकी है, जो कि बरनाला के लोगों की जीत है। उन्होंने बताया कि लोकसभा सदस्य के रूप में उन्होंने लगातार तीन बार संसद में यह मुद्दा उठाया कि बरनाला को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने के लिए फास्ट ट्रेन चलाई जाए और समय-समय पर संबंधित मंत्री साहिबों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर 2025 को ट्रेन चलना शुरू हुई थी, लेकिन बरनाला स्टेशन पर ठहरी नहीं। इस पर उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवीनीत सिंह बिट्टू से मिलकर पुनः अनुरोध किया कि वंदे भारत की बरनाला में ठहर सुनिश्चित की जाए, जिनसे उन्हें इस रेल सेवा का पूरा भरोसा मिला।
उन्होंने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और सरकार का इस रेल सेवा को चलाने के लिए धन्यवाद किया और इसे बरनाला निवासियों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा से सिर्फ बरनाला को ही नहीं, बल्कि आस-पास के चार जिलों को भी लाभ मिलेगा।
ज़िक्रयोग है कि उत्तर रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन सुबह 9:59 बजे बरनाला स्टेशन पर रुकती है और 2 मिनट ठहरने के बाद 10:01 बजे आगे चलती है। वापसी में देर शाम 8:20 बजे पहुंचकर 8:22 बजे आगे बढ़ती है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में चलती है।









