अपराधअमृतसरपंजाबराजनीति

अमृतसर से सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपी 5 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 22 फरवरी:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने पाँच आधुनिक पिस्तौलों सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव भिंडी नैन के निवासी शेरा सिंह (26) और अमृतसर के गांव तूर के निवासी जग्गरूप सिंह उर्फ जूपा (21) के रूप में हुई है। आरोपियों से बरामद हथियारों में एक .30 बोर PX5 स्टॉर्म पिस्तौल, एक 9 एमएम ऑस्ट्रिया-निर्मित ग्लॉक, दो .30 बोर चीनी नोरिन्को पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल तथा 10 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान-आधारित तस्करों के संपर्क में थे और उनके निर्देशों पर अवैध हथियारों की खेप हासिल कर इन्हें आगे आपराधिक तत्वों को सप्लाई करते थे।

 

उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के नेटवर्क के आगे-पीछे के सभी संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भरोसेमंद सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने बाइपास रोड पर साडा पिंड के पास सुनियोजित ऑपरेशन चलाया और शेरा सिंह तथा जग्गरूप सिंह उर्फ जूपा को एक ग्लॉक पिस्तौल और एक .30 बोर PX5 स्टॉर्म पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आगे की जांच के दौरान दोनों आरोपियों के खुलासों के आधार पर तीन अन्य पिस्तौल भी बरामद की गईं।

 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दोनों आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रहते थे, जिससे उनके लिए अवैध हथियारों की खेप हासिल करना आसान था। वे नजरों से बचने के लिए ड्रोन के जरिए भेजी गई हथियारों की खेप को रात के समय सुनसान स्थानों से उठाते थे।

 

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी शेरा सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें लड़की से बलात्कार, उसकी हत्या कर शव को आग लगाने जैसे जघन्य अपराध दर्ज हैं। एक अन्य मामले में उसके कब्जे से लगभग 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी।

 

इस संबंध में पुलिस थाना छावनी, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 28 दिनांक 14-02-2026 दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button