पंजाबराजनीति

फाज़िल्का में सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; 2.1 किलोग्राम हेरोइन, 7 पिस्तौलें बरामद, एक आरोपी काबू

चंडीगढ़ / फाज़िल्का, 25 फ़रवरी:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) फाज़िल्का ने एक आरोपी को 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां गौरव यादव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब पुलिस ने दी।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरनाम सिंह उर्फ गामा, निवासी भंगे वाला (झुग्गे किशोर सिंह वाला), फिरोज़पुर के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक, चार .30 बोर की पिस्तौलें और दो 9 एमएम पिस्तौलें शामिल हैं। इसके अलावा 10 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस टीमों ने उसका हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, जिसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी में किया जा रहा था, भी ज़ब्त कर लिया है।

 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हेरोइन और हथियारों की यह खेप पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा ड्रोन के माध्यम से राज्य में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

 

इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एआईजी, एसएसओसी फाज़िल्का नरेश कुमार डोगरा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एसएसओसी फाज़िल्का की टीमों ने जलालाबाद क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया और आरोपी को फाज़िल्का के गांव बाघे के उत्तर के पास उस समय काबू किया, जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था।

 

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से 2.1 किलो हेरोइन और तीन पिस्तौलें बरामद की गईं। आगे खुलासे के दौरान आरोपी द्वारा बताए गए ठिकाने से चार और पिस्तौलें बरामद की गईं।

 

इस संबंध में एफआईआर नंबर 02, दिनांक 24-02-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) व 25 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना एसएसओसी फाज़िल्का में दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button